Ayodhya verdict: गौहर खान बोलीं- अगर कोई भड़काने की कोशिश करे तो...
नई दिल्ली। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, कोर्ट ने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल पर ही राम मंदिर बनेगा जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ की अलग से जमीन दी जाए, जिस पर वो मस्जिद बना सकें, राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने यह फैसला सर्वसम्मति से सुनाया।
गौहर खान ने किया खास Tweet
इस ऐतिहासिक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस गौहर खान ने एक खास ट्वीट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है, दरअसल ने गौहर खान ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि इस्लाम की सुंदरता यह है कि, आप मुस्लिम होने के नाते कहीं पर भी प्रार्थना कर सकते हैं, जब आप यात्रा कर रहे हो, तो सड़क किनारे बैठकर भी प्रार्थना की जा सकती है, आपकी प्रार्थना किसी भी जमीन पर सीमित नहीं है, जहां आप नमाज पढ़ते हो वह आपकी स्थिति और परिस्थिति पर आधारित होती है।

बड़े व्यक्ति बनें, शांति बनाए रखें: गौहर खान
गौहर खान ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि जो कोई भी आपको उकसाने की कोशिश करता है, या फैसले के लिए आपका मज़ाक उड़ाता है, उसके लिए यह पोस्ट है... बड़े व्यक्ति बनें. शांति बनाए रखें।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खास बातें
- सुप्रीम कोर्ट ने 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन मंदिर बनाने के लिए दे दी है।
- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि वह मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाए।
- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि वह तीन महीने के भीतर एक योजना बनाएं, जिसके मुताबिक, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी तय किए जाएंगे।
- सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में ही मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ा जमीन देने को कहा, यह जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जाएगी।
- सुप्रीम कोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड की अपील खारिज कर दी।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा 1992 में बाबरी मस्जिद को ढहाना और 1949 में मूर्तिया रखना कानून के विपरीत काम था।












Click it and Unblock the Notifications