पहले मंदिर में की हत्या, फिर छत पर जला दी लाश, पुजारी-पुजारिन गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश राजधानी दिल्ली स्थित गांधी नगर के कैलाश कॉलोनी की मंदिर की छत पर बुधवार सुबह अधजला शव मिला। यह खबर फैलते ही स्थानीय लोग सकते में आ गए। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने मंदिर के ही पुजारी और पुजारिन को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लाश मिलने के चार घंटे के भीतर ही मामला हल कर लिया।

पहले मंदिर में की हत्या, फिर छत पर जला दी लाश, पुजारी-पुजारिन गिरफ्तार

डीसीपी नुपुर प्रसाद ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह पुलिस को यह सूचना मिली कि मंदिर की छत पर स्टोर रूम के पास अधजली लाश है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुजारी और पुजारिन पूरे मामले से अंजान बने रहे। पुलिस ने लाश पलटी तो तेज बदबू आई, जिससे यह पता चला कि लाश 2-3 दिन पुरानी है, जिसमें आज आग लगाई गई। इसके बाद पुलिस का शक पुजारी और भी पुख्ता हो गया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में वो टूट गया और सारा सच उगल दिया।

डीसीपी ने बताया कि मृतक 30 वर्षीय चंद्र शेखर लखन के ही गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में मिली जानकारी के अनुसार चंद्र शेखर और पुजारी की पत्नी के बीच कुछ संबंध थे, लेकिन अब वो उससे पीछे छुड़ाना चाहती थी लेकिन वो नहीं चाहता था। शेखर, पुजारिन पर बुरी नजर रखता था। तीन दिन पहले ही पति पत्नी ने शेखर को बलुाया और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को स्टोर रूम में रख दिया था। रात के समय ही दंपति लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश में थे लेकिन पुलिस की गश्त की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। बीती रात जब लाश से तेज बदबू आने लगी तो उस पर तेल डाल कर लगा दी। हालांकि वो अधजली रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+