आदिवासी की हत्या के आरोप में डीयू की प्रोफेसर नंदिनी सुंदर समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने एक आदिवासी की हत्या के मामले में प्रोफेसर नंदिनी और 10 अन्य के खिलाफ मारे गए शख्स की पत्नी की ओर से दी गई शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है।

रायपुर। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जीएन साईबाबा पर माओवादियों के साथ कथित संबंध रखने के आरोपों के बाद अब एक अन्य प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। प्रोफेसर नंदिनी सुंदर और 10 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

professor Nandini Sundar

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने एक आदिवासी की हत्या के मामले में प्रोफेसर नंदिनी और 10 अन्य के खिलाफ मारे गए शख्स की पत्नी की ओर से दी गई शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है।

सुकमा के एएसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया, 'हमने नंदिनी सुंदर और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 302, 147, 148, 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है।'

इन लोगों के खिलाफ की थी शिकायत
सुकमा की कुमाकोलेंग पंचायत में आने वाले नामा गांव के बघेल नाम के शख्स को माओवादियों ने शनिवार को मार डाला था। पुलिस ने बताया कि बघेल ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मई में प्रो. सुंदर, जेएनयू की प्रोफेसर अर्चना प्रसाद, दिल्ली के जोशी अधिकार संस्थान के विनीत तिवारी, छत्तीसगढ़ सीपीआई (एम) के राज्य सचिव संजय पराते और एक अज्ञात महिला एक्टिविस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस के खिलाफ आदिवासियों को उकसाने का आरोप लगाया था।

गांव के लोग कर रहे थे माओवादियों का विरोध
गांव के युवाओं ने माओवादी गतिविधियों का विरोध किया था और इसके लिए स्थानीय तौर पर सिक्योरिटी ग्रुप भी बना रखा था। पुलिस के मुताबिक, सुंदर और अन्य ने गांव के लोगों को माओवादियों का विरोध न करने के लिए कहा था।

इस मामले में नंदिनी ने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि मई के बाद से वह उस इलाके में ही नहीं गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+