'डॉ. हाथी' के अंतिम संस्कार में फैंस की हरकत से गुस्साईं 'बबीता', सोशल मीडिया पर भड़कीं
टीवी के हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद की अचानक मृत्यु से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।
Recommended Video


मुंबई। टीवी के हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद की अचानक मृत्यु से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। सीरियल से उनके सह-कलाकार अंतिम संस्कार से पहले उनके घर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे, जहां उन्हें ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। कवि कुमार के घर पहुंचे कलाकारों को लोगों के असंवेदनशील व्यवहार का सामना करना पड़ा। सीरियल में बबीता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।

मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर गुस्सा निकालते हुए लिखा, 'मैं लोगों के व्यवहार से काफी दुखी हूं। जब हम अंतिम संस्कार से पहले हाथी भाई को आखिरी विदाई देने पहुंचे, तो लोग वहां सेल्फी खिंचने लगे। लोग अपना फोन निकालकर हमारे मुंह पर लगा रहे थे। भले वो आंटी-अंकल हों या युवा लोग। ये बहुत शर्मनाक है।' मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा कि ये दिखाता है कि आप ऐसे मुश्किल समय में लोगों की कितनी इज्जत करते हैं।

'एक सेल्फी के लिए इतना सब?'
'ये सब सिर्फ एक सेल्फी के लिए? ताकि आप इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकें और व्हाट्सएप पर भेज सकें। ऐसे मुश्किल मौकों पर आम लोग कभी भी सम्मान देने नहीं, बल्कि सेलिब्रिटिज को देखने, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और मौज-मस्ती के लिए आते हैं।' ऐसे लोगों को देखकर मुनमुन दत्ता को इतना गुस्सा आया कि वो दो लोगों पर चिल्ला पड़ीं। 'मैंने दो लोगों पर चिल्लाया क्योंकि वो अपना फोन मेरे चेहरे के पास ला रहे थे।'

गुस्से में निकल गईं मुनमुन दत्ता
'पास की बिल्डिंग के लोग हमें देखकर हंस रहे थे। मुझे उनके चेहरे पर कोई सम्मान नहीं दिखा और मैं वो जगह छोड़कर चली गई इससे पहले कि कोई तमाशा हो जाता।' कवि कुमार आजाद ने 9 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो पिछले कुछ दिनों से अस्पातल में भर्ती थे और सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications