दिल्ली: पीएम मोदी ने मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर मेट्रो का उद्घाटन किया

नई दिल्लीः मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। आज यानि रविवार से बहादुरगढ़(हरियाणा) से मुंडका के बीच नई मेट्रो शुरू हो गई। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ग्रीन लाइन मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया। मेट्रो के उद्घाटन के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक मौजूद रहे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा- मैं हरियाणा और दिल्ली के लोगों को नई मेट्रो की शुरूआत के लिए बधाई देना चाहता हूं। बहादुरगढ़ को दिल्ली मेट्रो से जुड़ता हुआ देख मुझे खुशी हो रही है। हरियाणा में अब गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद बहादुरगढ़ तीसरा ऐसा शहर बन गया है जो दिल्ली मेट्रो से जुड़ रहा है।

मुंडका से बहादुरगढ तक मेट्रो लाइन बनने में करीब 1500 करोड़ का खर्च आया है

मुंडका से बहादुरगढ तक मेट्रो लाइन बनने में करीब 1500 करोड़ का खर्च आया है

यात्रियों के लिए ये मेट्रो आज शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी। यात्रियों को इस मेट्रो के लिए पहला टोकन तीन बजकर 55 मिनट पर मिलेगा। बताया जा रहा है कि सिटी पार्क से हर नौ मिनट में एक मेट्रो इंद्रलोक और कीर्ति नगर के लिए चलेगी। मुंडका से बहादुरगढ तक मेट्रो लाइन बनने में करीब 1500 करोड़ का खर्च आया है। मुंडका से बहादुरगढ तक सात मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं।

सात मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं

सात मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं

मुंडका-बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन में बीच बनाए गए सभी मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड हैं। इन स्टेशनों के नाम मुंडका औद्योगिक क्षेत्र, घेवरा, टिकरी कलां, टिकरी बॉर्डर हैं जो दिल्ली में आते हैं वहीं, हरियाणा में मॉडर्न इंडस्ट्रीयल एस्टेट, बस स्टैंड, सिटी पार्क नाम के मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+