भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे गोपीनाथ मुंडे: फुंडकर

जी हां ये दावा किया है भाजपा के विधान पार्षद पांडुरंग फुंडकर ने। महाराष्ट्र विधान परिषद में इसका खुलासा करते हुए उनके मौत की सीबीआई जाच की मांग की। फुंडकर ने कहा कि मुंडे हर कदम पर संघर्ष कर रहे थे। अपने अस्तित्व को लेकर एक बार वह भाजपा छोड़ने वाले थे, लेकिन मैंने इसका विरोध किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें कई बार अपमानित होना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी पार्टी को समर्पित कर दी। विधान परिषद में फुंडकर ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें केंद्र और राज्य में मंत्री पद की पेशकश की थी। वो भाजपा को छेड़कर कांग्रेस में जाना भी चाहते थे, लेकिन भाजपा के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें रोक लिया। आपको बता देंकि फुंडकर ने 1974 से मुंडे से जुड़े हैं। उन्होंने मुंडे की मौत की सीबीआई जांच की मांग की हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में सड़क हादसे में मुंडे की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications