भोपाल एनकाउंटर पर बोले मुनव्‍वर राणा- 5-10 पुलिसवाले ना मरें तो मुठभेड़ कैसा

मुनव्‍वर राणा ने कहा कि एनकाउंटर में जब तक 5-10 पुलिसवाले और 15-20 लोग ना मारे जाए, तब तक एनकाउंटर कैसा?

नई दिल्‍ली। 'गजल को कोठे से मां तक घसीट कर' लाने वाले मशहूर शायर मुनव्‍वर राणा ने भोपाल में सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। वाराणसी में एक कार्यक्रम के बाद उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि एनकाउंटर में जब तक 5-10 पुलिसवाले और 15-20 लोग ना मारे जाए, तब तक एनकाउंटर कैसा?

Munawwar Rana said Bhopal encounter was fake

आपको बता दें कि दिवाली की रात सिमी के 8 आतंकी एक पुलिसकर्मी की हत्‍या कर भोपाल सेंट्रल जेल से भाग गए थे। भागने के 8 घंटे बाद ही सभी आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

इसी संबंध में बोलते हुए मुनव्‍वर राणा ने कहा कि पहले भी इस तरह के एनकाउंटर होते रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आजकल लोगों की मांग पर एनकाउंटर होने लगे हैं। राणा ने कहा कि आजकल किसी की जेब से ऊर्दू में लिखा खत मिल जाता है तो उसे आतंकी करार दे दिया जाता है। यह सब राजनेताओं को खुश करने के लिए किया जाता है।

सर्जिकल स्‍ट्राइक पर भी बोले राणा

सर्जिकल स्‍ट्राइक पर बोलते हुए राणा ने कहा कि सेना के जवान हमेशा अच्छा काम करते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक को मोदी साहब कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ा रहे। हमारी सेना बेहतर काम करना जानती है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+