शायर मुनव्वर राणा ने शेयर की CM योगी की ये तस्वीर, कहा-'मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं'.
नई दिल्ली, 5 मई। सीएम योगी आदित्यनाथ के कट्टर विरोधी शायर मुनव्वर राणा एक बार फिर से अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में है लेकिन इस बार उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की आलोचना नहीं की बल्कि उन्होंने उनकी तारीफ की है। दरअसल उन्होंने सीएम योगी और उनकी मां की फोटो शेयर की है।
Recommended Video

'मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं'
इस फोटो के साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं, मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं।'उनकी ये पंक्तियां दिल को छू लेने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है पोस्ट
राणा की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री से मिलने के लिए पैतृक गांव पंचूर गए थे, वो अपनी मां से पूरे पांच साल बाद मिले थे।

सीएम योगी की गंभीर रूप से आलोचना की थी
मालूम हो कि ये वो ही मनुव्वर राणा हैं जिन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी की गंभीर रूप से आलोचना की थी और उनकी नीतियों का विरोध करते हुए कहा था कि अगर योगी सरकार वापस सत्ता में आती है तो वो यूपी छोड़ देंगे।

राणा की तबीयत भी बिगड़ गई थी
हालांकि इस बात के लिए वो खुद काफी आलोचना के पात्र बने थे और जब 10 मार्च को भाजपा जब सत्ता में आई तो लोग उन्होंने ट्रोल करने की भी कोशिश की थी और इसके बाद राणा की तबीयत भी बिगड़ गई थी और वो अस्पताल में भर्ती भी हो गए थे। हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और लखनऊ में ही हैं।
'गजल को कोठे से मां तक घसीट लाए'
आपको बता दें कि गजल को कोठे से निकाल कर मां तक पहुंचाने वाले राणा ने 'मां' पर एक से एक शायरी लिखी है, आइए देखते हैं उनकी कलम से निकले कुछ बेहतरीन नगमे....
चलती फिरती आंखों से अजां देखी है
मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है।
==================================
किसी को घर मिला हिस्से में या दुकान आई
मैं घर में सब से छोटा था मेरे हिस्से में मां आई।
==================================
मामूली एक कलम से कहां तक घसीट लाए
हम इस गजल को कोठे से मां तक घसीट लाए।
=================================
मैंने रोते हुए पोंछे थे किसी दिन आंसू
मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुपट्टा अपना
=================================
लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक माँ है जो मुझसे खफा नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications