मॉनसून की बारिश के बाद अब मुंबई डेंगू और मलेरिया से परेशान, रहिए सावधान
मुंबई। मुंबई शहर बीते दिनों मॉनसून की बारिश से बुरी तरह से त्रस्त था, आफत की बारिश से पार पाए मुंबईवासियों के लिए अब मच्छरजनित रोग मुसीबत साबित हो रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण है मुंबई के अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या का बढ़ना। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 1 से 31 जुलाई के बीच महानगर में 900 से अधिक लोग डेंगू के शुरुआती लक्षणों से पीड़ित पाए गए हैं तो वहीं 634 लोग मलेरिया से ग्रसित रहे।

संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने लोगों को बारिश में सतर्क रहने को कहा है और कहा है कि कोशिश करें कि इस दौरान बाहर खाना खाने से बचें क्योंकि अक्सर संक्रमण बाहर के खाने और पानी से फैलता है, इसके लिए डॉक्टरों ने कुछ दिशा-निर्देश भी दिए हैं और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है..
- मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- मच्छरों के डंक से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें।
- बाहर के खाद्य और पेय पदार्थों से करें परहेज।
- यह भी पढ़ें: 'चिकनगुनिया' के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें?
- ठहरे पानी से न जाएं और साफ पानी से हाथ-पांव धोएं ।
- अपने घर और आस-पास के इलाकों में सफाई रखें।
- कूलर में पानी जमा ना होने दे।












Click it and Unblock the Notifications