#MumbaiBridgeCollapse: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए जांच के आदेश
मुंबई। मायानगरी मुंबई में भारी बारिश की वजह से अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास गोखले पुल का एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, लोकल ट्रेन यातायात प्रभावित है। मुंबई में अभी भी भारी बारिश भी हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), बीएमसी और फायर ब्रिगेड और आरपीएफ स्टाफ मौके पर मौजूद है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस मसले पर जहां सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर और बीएमसी कमिश्नर से बात करके जानकारी ली है, वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है कि रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा अंधेरी स्टेशन के पास पटरियों पर गिर गया है, इससे रेलवे यातायात प्रभावित हुई है।अधिकारियों को मरम्मत कार्य तेज करने और अन्य विभागों के साथ समन्वय में तेजी से यातायात बहाल करने का निर्देश दिया गया है। मैंने रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा जांच का भी आदेश दिया है।
आपको बता दें कि इस ब्रिज का नाम गोखले ब्रिज है, जिसके गिरने की वजह से यातायात पर फर्क पड़ा है, अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं, ब्रिज गिरने के कारण मुंबई के मशहूर डब्बावालों का काम भी ठप हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications