'ड्राइवर ने वीडियो दिखा मेरे ब्रेस्ट को छुआ, सीट पर गिराकर की गंदी फरमाइश'
'उसने वीडियो दिखाकर मेरा हाथ पकड़ा, ब्रेस्ट को छुआ और सीट पर गिराकर गलत हरकत'
Recommended Video

मुंबई। मुंबई में एक बार फिर उबर कार में महिला के शोषण का मामला सामने आया है। कार ड्राइवर ने रात में महिला के साथ बदतमीजी की कोशिश की। ये घटना बुधवार रात को बान्द्रा-वर्ली के पास हुआ। अंधेरी की रहने वाली 30 साल की महिला ने कुंबाला से अंधेरी के लिए टैक्सी ली थी। रास्ते में ड्राइवर ने उसको वीडियो देखने और बराबर में बैठने को कहा और उसके मना करने पर उससे बदतमीजी करते हुए गलत तरह से छुआ। महिला ने बान्द्रा पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


9 बजे ली थी उबर कैब
महिला ने अपने साथ हुए वाकये की तफ्सील देते हुए बताया, 'बुधवार रात को कजिन से यहां से लौटते हुए मैंने उबर कैब ली थी। 9 बजे मैं अंधेरी के लिए निकली। कैब में बैठने के बाद ड्राइवर ने लगातार मुझसे बातचीत की कोशिश की। यहां तक कि वो निजी बातें भी पूछने लगा, मैं उसकी हां में हां मिलाती रही कि किसी तरह से रास्ता कटे। बान्द्रा-वर्ली सी लिंक पर आकर उसने पानी लेने के लिए रुकने को कहा और पानी लेकर वापस आया ततो हद ही कर दी।

कहा, मेरे साथ बैठो
महिला ने बताया 'ड्राइवर पानी लेकर वापस आया तो उसने कहा कि मैं उसके सथ आगे ही बैठ जाऊं। मैंने मना किया तो उसने कुछ वीडियो अपने फोन पर मुझे देखने को कहा। लिंक टोल नाका पार करने के बाद उसने गाड़ी रोक दी और पिछले सीट पर आकर मुझे वीडियो दिखाने लगा।

किसी तरह से निकली
पीड़ित ने कहा, 'पिछली सीट पर बैठकर उसने मुझे वीडियो देखने को कहा, इतना ही नहीं उसने पहले मेरा हाथ पकड़ा और फिर मेरे शरीर को गलत तरह से छूने लगा। उसने जब मेरे ब्रेस्ट तक हाथ पहुंचा दिया तो किसी तरह मैं खिड़की खोलकर बाहर निकली और वहां से दौड़ी। इसके बाद किसी तरह से घर पहुंचकर अपने भाई को बताय। इसके बाद मैं भाई के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत की।'
VIDEO: मंदिर के पीछे बुला दोस्त ने ही की रेप की कोशिश, इंटरनेट पर डाला वीडियो












Click it and Unblock the Notifications