पति की हत्या कर सैप्टिक टैंक में दफना रखा था, 13 साल बाद इस बात से खुला राज

मुंबई। मुंबई के बोइसर में एक महिला ने पति की हत्या कर 13 साल तक उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में रखा। 13 साल बाद इस मामले का खुलासा इत्तेफाक से तब हुआ जब पुलिस की एक विशेष टीम महिला के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस ने महिला के घर वेश्यावृति होने की शिकायत के चलते छापेमारी की थी लेकिन जब पुलिस ने महिला के घर की तलाशी तो उन्हें उसके घर पर बने सैप्टिक टैंक से एक कंकाल मिला। पुलिस ने इसको लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वो महिला का पति है, जिसकी 13 साल पहले हत्या हुई।

Mumbai Woman Killed Husband before 13 years Kept Body in Septic Tank

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने की हत्या कर उसका शव सैप्टिक टैंक में डाला था। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान फरीदा के रूप की है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरीदा सेक्स रैकेट चलाती है और पुलिस को शक है कि उसने पति ही नहीं और भी कई लोगों की हत्या की है। फरीदा ने बताया है कि जब उसका पति सो रहा था, तो उसने उसकी हत्या कर दी है। उसने पति के सिर पर वार कर पति की हत्या की और इसके बाद उसने शव को सैप्टिक टैंक में गाड़ दिया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस को फरीदा के घर वेश्यावृति भी होती मिली। पुलिस ने यहां से चार लड़कियों को भी बचाया। पुलिस ने कहा कि फरीदा के साथ अपराध में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। 43 साल की फरीदा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला मंगलवार का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+