मुंबई की ट्रैवल कंपनी US के टूर पैकेज में दे रही है वैक्सीन का डोज, खड़ा हुआ विवाद तो दी सफाई

मुंबई। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) में लोगों का काम-धंधा एकदम ठप्प पड़ गया है। लॉकडाउन (Lockdown) में तो लोगों के काम पर एकदम ताला लग गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट रही तो लोग अपने काम को चलाने के लिए कई तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। इस बीच मुंबई की एक ट्रैवल एजेंसी अमेरिका के टूर पैकेज में कोरोना वैक्सीन की डोज भी दे रही है। दरअसल, सोमवार को इस ट्रैवल एजेंसी ने एक विज्ञापन निकाला, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

corona vaccine

US के पैकेज में वैक्सीन का भी डोज!

इस विज्ञापन में कंपनी ने दावा किया है कि अमेरिका के टूर पैकेज में कस्टमर को वैक्सीन का डोज भी दिया जा रहा है। इस विज्ञापन में वादा किया गया है कि अमेरिका में जब कस्टमर जाएंगे तो वहां उन्हें वैक्सीन भी लगवाई जाएगी। कंपनी ने 4 दिन के इस पैकेज की कीमत 1.75 लाख रुपए रखी है।

क्या-क्या शामिल है इस पैकेज में

आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका में फाइजर कंपनी ने वैक्सीन के सफल परीक्षण की बात कही थी। फाइजर ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए 11 दिसंबर को अमेरिका वैक्सीन आने की घोषणा कर दी थी। इसी को लेकर मुंबई की ट्रैवल कंपनी ने अपने पैकेज में वैक्सीन के डोज देने की बात कही है। कंपनी ने विज्ञापन में कहा है कि इस टूर पैकेज में मुंबई से न्यूयॉर्क तक का हवाई सफर होगा। ये पैकेज तीन रात और चार दिन का होगा। साथ ही क्लाइंट को ब्रेकफास्ट और वैक्सीन का डोज भी दिया जाएगा।

विवाद खड़ा होने पर कंपनी ने दी सफाई

आपको बता दें कि जब कंपनी के इस विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हुआ तो कंपनी को सफाई देनी पड़ी। कंपनी ने सफाई में कहा कि अभी हम सिर्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं, वैक्सीन के डोज की तारीख अभी तय नहीं है। कंपनी ने कहा कि हमारे विज्ञापन को गलत तरीके से पेश किया गया है। कंपनी ने बाद में अपने विज्ञापन के जरिए अमेरिका में वैक्सीन वितरण प्रणाली को भी समझाया। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले हेल्थ वर्कर, उसके बाद बीमार व्यक्ति और फिर बुजुर्ग व्यक्तियों को वैक्सीन के लिए प्राथमिकती दी जाएगी। सबसे आखिर में अस्पतालों को बिक्री के लिए डोज दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+