Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस शहर में भी बाइक के पीछे बैठने वालों को पहनना होगा हेलमेट, नियम तोड़ा तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने बाइक के पीछे बैठने वालों के लिए नया नियम लेकर आई है। अब बाइक चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना होगा।

मुंबई, 25 मई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने बाइक के पीछे बैठने वालों के लिए नया नियम लेकर आई है। अब बाइक चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना होगा। नहीं पहनने पर जुर्माना और लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।

helmet

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस नियम को अगले 15 दिनों में लागू कर दिया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना और 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।

एक स्कूटी पर छह लोग सवार

वहीं, पिछले दिनों मुंबई से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें छह लड़के एक ही स्कूटर पर बैठकर घूम रहे थे। पांच लड़के तो स्कूटर की सीट पर बैठे थे और छठा जगह न बचने पर अपने दोस्त के कंधे पर सवार हो गया था। वायरल वीडियो अंधेरी वेस्ट में स्टार बाजार के पास लिंक रोड का बताया गया है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

रमनदीप सिंह होरा नाम के एक यूजर ने रविवार को ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया था। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर और मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए लिखा- फुकरापंती की हद हो गई है, एक स्कूटर पर 6 लोग सवार हैं। इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट करते हुए इन लड़कों पर कार्रवाई की बात कही है। कई यूजर्स ने लिखा है कि ये लोग ना सिर्फ खुद हादसे का शिकार होंगे बल्कि इनकी वजह से किसी दूसरे को भी चोट लग सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+