Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Stampede: दो अफवाहें जिनके चलते चली गई इतने लोगों की जान

मुंबई। जिस तरह से एल्फिंस्टन रोड फुट पर भगदड़ मची उसकी एक बड़ी वजह थी अफवाह का फैलना। इस घटना से पहले दो अफवाहें फैली जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। जो पहली अफवाह वह लोगं के बीच फैली वह यह कि शॉर्ट सर्किट हुआ है, जबकि दूसरी अफवाह लोगों के बीच यह फैली कि लोगों की भारी भीड़ का वजह ब्रिज नहीं उठा सकता है जिसके चलते वह टूट जाएगा। इन दोनों अफवाहों के फैलते ही मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस भगदड़ के चलते दर्जनों लोग घायल हो गए जबकि 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- Mumbai Stampede: मरने से पहले बेटी के आखिरी शब्द 'पापा आप आगे जाओ, मैं आ जाऊंगी'

mumbai stampede

ब्रिज गिरने की आशंका

वहीं इस पूरी घटना पर पश्चिम रेलवे का कहना है कि वह इस मामले की जांच करेंगे कि इस अफवाह को फैलाने के लिए कौन जिम्मेदार है। इसकी शुरुआती जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि ब्रिज की ढहने की आशंका की अफवाह फैलाई गई, जिसके चलते लोगों में भगदड़ मच गई और लोगों ने परेशान होकर भागना शुरू कर दिया।

ब्रिज पर पहले से ही थी अधिक भीड़

वहीं चश्मदीदों का इस घटना के बारे में कहना है कि ब्रिज पर पहले ही बहुत अधिक भीड़ थी, ऐसे में जैसे ही यह अफवाह फैली की जल्दी ही ब्रिज गिर सकता है तो लोगों ने एक दूसरे से जल्दी से ब्रिज पार करने के लिए कहा, जिसके बाद लोगों ने ब्रिज पर भागना शुरू कर दिया, जिसके चलते भगदड़ मच गई और कई लोगों की जान चली गई। इस घटना के दौरान एक महिला भीड़ में फंस गई थी, जिसपर कई आदमी चढ़ गए, जिसके बाद ब्रिज की रेलिंग टूट गई। भारी भीड़ और भगदड़ की वजह से कई महिलाओं का दम घुट गया।

नहीं मनाएंगे दशहरा

वहीं इस घटना पर शोक जताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि, 'यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने मुंबई रेलवे के कर्मचारियों से इस हादसे के बाद दशहरा त्योहार न मनाने की अपील की है, जिसे रेल कर्मचारियों ने मान लिया है। बता दें कि शुक्रवार सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ के बाद हुए हादसा में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+