मुंबई भगदड़ ने दिलाई इलाहाबाद महाकुंभ की याद, 39 लोगों की हुई थी मौत
नई दिल्ली। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में 10 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर लोग एकत्र होने लगे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज टूटने की अफवाह फैल गई और भगदड़ मच गई। आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की ये कोई पहली खबर नहीं है। इससे पहले भी स्टेशन पर भगदड़ के हादसे हुए हैं। तो आइए आपको उस घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं।
महाकुंभ के दौरान इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुआ था हादसा
10 फरवरी साल 2013 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ में स्नान करने आए लोगों की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 32 लोग घायल हुए थे। स्टेशन पर दो जगह भगदड़ मची थी।

पहली घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई थी और उसी के थोड़ी देर बाद प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर भगदड़ मची थी। हादसा आखिरी समय में प्लेटफार्म चेंज करने की वजह से हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications