Mumbai Stampede: KEM अस्पताल में घायलों को खून की कमी, इस ब्लड ग्रुप के लोग खास ध्यान दें

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ के बाद बड़ा हादसा सामने आया है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ के बाद बड़ा हादसा सामने आया है। अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं करीब 39 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल कई लोगों को केईएम अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में घायलों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद वहां खून की कमी हो गई है। खास तौर से B- और AB- खून की सबसे ज्यादा जरुरत है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि अगर कोई इस ब्लड ग्रुप से है तो वह जल्द से जल्द आगे आएं। इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विनोद तावड़े भी केईएम अस्पताल पहुंचे हैं और घायलों का हाल-चाल जाना।

Mumbai Stampede

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर बड़ा हादसा

हादसा उस समय हुआ जब एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर बड़ी संख्या में यात्री एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि उस समय बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक एक भगदड़ मची और कई लोग इसमें दब गए। इस हादसे में अब तक 22 की मौत हो चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हादसे किस वजह से हुआ ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। इस हादसे में घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल में खून की कमी हो गई है। खास तौर से B- और AB- खून की सबसे ज्यादा जरुरत है। इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विनोद तावड़े भी केईएम अस्पताल पहुंचे हैं और घायलों का हाल-चाल जाना।

#MumbaiStampede: KEM अस्पताल में घायलों को खून की कमी

इस बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद पुल पर भगदड़ मच गई। ये पुल वेस्ट्रन लाइन और सेंट्रल लाइन को जोड़ने का काम करता है। जिस वजह से इस पुल पर काफी भीड़ रहती है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई और स्थानीय प्रशासन भी राहत और बचाव में जुटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+