Mumbai Stampede: रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दिए घटना की जांच के आदेश, हादसे पर जताया दुख

मुंबई। मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में 22 लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दुख जताया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि वो घटना से दुखी हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। रेलमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के लिए जल्द स्वास्थ्य होने की भी दुआ की।

Elphinstone Road Station Railway minister piyush goyal condolences to all those who have lost their lives due to the stampede in Mumbai

पीयूष गोयल ने कहा कि फुटओवर ब्रिज को चौड़ करने और सुरक्षा को लेकर जो भी जरूरी होगा, वो सरकार करेगी। उन्होंने मुंबई के तमाम फुटओवर ब्रिज की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही। गोयल ने बताया कि मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपए महाराष्ट्र सरकार की ओर से और पांच लाख रेलवे की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर घायलों के लिए एक लाख और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा रेलमंत्री ने की है।

हादसे पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वो मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के स्वास्थ्य के लिए दुआ करते हैं। एक और ट्वीट में पीएम ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और रेलमंत्री पीयूष गोयल मुंबई पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के लिए प्रार्थना।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, किसी ने अफवाह फैलाई थी कि स्टेशन का शेड गिर रहा है। जिसकी वजह से ब्रिज पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी लोग गिर गए और कुचल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन पर काफी गंदगी मौजूद थी और आज सुबह से मुंबई में बारिश हो रही थी। ब्रिज काफी छोटा और संकरा। इस ब्रिज की सीढ़ियां काफी खराब है, जिसकी वजह से लोग फिसलते गए और इस तरह कई लोगों की जानें चली गई।

एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज का इस्तेमाल यात्री सेंट्रल लाइन से वेस्ट लाइन पर जाने के लिए करते हैं। आज नवरात्रि के अंतिम दिन स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। मुंबई में बारिश के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही थी और इस हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म पर अचानक दो ट्रेनें स्टेशन पर पहुंच गई। जिसकी वजह से स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। मौके पर राहत दल पहुंच गया और बचाय कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी ईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+