मुंबई भगदड़: काश इस फेसबुक पोस्ट पर रेलवे ने किया होता गौर तो नहीं होती 27 मौतें
मुंबई। एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर हुए भगदड़ में मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई है। वहीं 20 से अधिक लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण ओवर ब्रिज पर लोग एकत्र हुए थे और उसी वक्त अफवाह के चलते भगदड़ मच गई। इस बीच इस पूरे मामले को एक लेकर एक नई बात सामने आई है। बात ये कि दो दिन पहले की गई एक शिकायत पर अगर रेलवे ध्यान देता तो शायद ये हादसा टल सकता था। जी हां दो दिन पहले ही एक शख्स ने फेसबुक पर इसी फुटओवर ब्रिज पर हजारों की भीड़ की तस्वीर शेयर की थह और खतरे की बात बताई थी।

आपको बता दें कि मीडिया कंपनी मुंबई मिरर में कार्यरत संतोष आंधले ने दो दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डाला था। इस पोस्ट में उन्होंने जिस फुट ओवर ब्रिज पर हादसा हुआ है उसी फुट ओवर ब्रिज पर हजारों यात्रियों की भीड़ की फोटो शेयर करते हुए सेंट्रल रेलवे से स्टेशन के हालात ठीक करने के लिए कहा था। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा था Pls do something (कृप्या कुछ करें)। उन्होंने इस फेसबुक पोस्ट में हैशटैग CentralRailway डाला था।
वहीं इस हादसे के बाद से इस रूट पर चलने वाले लोगों का कहना है कि इस फुटओवर ब्रिज पर हमेशा भीड़ खतरे का कारण बनता रहा है। कई बार रेलवे अधिकारियों से लोगों ने शिकायत की थी और कुछ कदम उठाने को कहा था लेकिन कुछ किया नहीं गया। वहीं एक अन्य स्थानीय नागरिक ने बताया कि पास में एक ब्रिज आधा बनाकर छोड़ दिया है। दफ्तर जाने के वक्त रोज भीड़ हो जाती है और हादसे का डर बना रहता था।












Click it and Unblock the Notifications