पत्‍नी ने चाय-नाश्‍ता देने से किया इनकार तो पति ने कर दी हत्‍या

कोल्‍हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक 49 साल के व्यक्ति ने अपनी 38 साल की पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का कारण जानकर कोई भी हैरान हो सकता है। पति ने गुस्से में सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने चाय और नाश्ता तैयार करने से मना कर दिया था। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रमेश गायकवाड़ ने रस्सी से पत्नी मंगल की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने शनिवार शाम को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पत्‍नी ने चाय-नाश्‍ता देने से किया इनकार तो पति ने कर दी हत्‍या

घटना यहां से करीब 390 किलोमीटर दूर शिरोल तहसील के कुरूंदवाड में हुई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होते थे। शनिवार को बात उस वक्त बिगड़ गई जब उसने पत्नी से नाश्ता बनाने को कहा क्योंकि उसका व्रत था और बाद में शाम को चाय बनाने को कहा।

लेकिन मंगल ने चाय बनाने से इंकार कर दिया और उसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। उसके बाद मंगल अपना सामान उठाकर मायके के लिए निकल गई। मंगल बस स्टाप पर खड़ी बस का इंतजार कर रही थी कि उसी समय गायकवाड़ वहां पहुंच गया और उससे घर लौटने को कहा। पुलिस के अनुसार, मंगल ने गायकवाड़ को भला बुरा कहा जिस पर गुस्से में आकर गायकवाड़ ने नायलोन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+