भाजपा-कांग्रेस के विधायकों के बाद अब शिवसेना नेता की गुंडागर्दी, चिकन व्यापारी को बीच सड़क पर पीटा
Recommended Video
मुंबई। मुंबई में शिवसेना पार्षद मिलिंद वैद्य का चिकन व्यापारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना की विडियो सामने आई है। जिसमें वैद्य समर्थकों के साथ चिकन व्यापारियों को बीच सड़क पर पीट रहे हैं। मामला माहिम के मच्छीमार कॉलोनी का है।

जानकारी के मुताबिक, चिकन से लदे वाहनों को माहिम इलाके के निकट रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा किया गया था। इस पर पार्षद ने आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इन लोगों को गालियां देते हुए शिवसेना नेता और उनके साथी ने इन लोगों के साथ मारपीट की।
हाल के दिनों में भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बाद ये तीसरा मौका है, जब किसी नेता ने सरेआम इस तरह से गुंडागर्दी की है। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते माह भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने क्रिकेट बैट से एक निगमकर्मी के साथ मारपीट की थी। वहीं एक दिन पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने एक इंजीनियर को पुल के ऊपर कीचड़ के से नहलाते हुए उसके साथ बदतमीजी की थी।












Click it and Unblock the Notifications