Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई पब हादसा: मौत से पहले किंजल के आखिरी शब्‍द- मैं फंसी हूं, मुझे बचा लो

नई दिल्‍ली। मुंबई के पॉश इलाके कमला मिल कंपाउंड स्थित 1 अबव रेस्‍त्रां, लंडन टैक्सी बार और मोजो पब में गुरुवार देर रात भीषण आग लग जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 16 लोग झुलस गए है। मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष है। इस हादसे की जो तस्‍वीरें सामने आ रही हैं वो दर्दनाक हैं लेकिन उससे भी ज्‍यादा झकझोर कर रख देने वाली हैं उन तस्‍वीरों के पीछे की कहानी। मरने वालों में कुछ लोग बचपन के दास्‍त थे तो कुछ सगे भाई-बहन। सभी जश्‍न मनाने आए थे लेकिन वो मातम में बदल गया। मृतकों में से एक थीं किंजल शाह जो अपने पति जयेश मेहता संग अपनी दोस्‍त खुशबू बंसल का जन्‍मदिन मनाने आई थीं। आग लगने के बाद किंजल बाथरूम में फंस गईं और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

आग लगने के बाद पति संग भागी किंजल लेकिन छूट गया हाथ

आग लगने के बाद पति संग भागी किंजल लेकिन छूट गया हाथ

पब में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। किंजल के परिवार वालों ने बताया कि सभी बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। किंजल भी जयेश के साथ बाहर भागी, लेकिन बीच में ही उसका हाथ छूट गया और वो अंदर ही रह गई। आग की लपटों से बचने के वो बाथरूम में चली गई।

पति को फोन पर कहा- मैं फंस गई हूं, बचा लो

पति को फोन पर कहा- मैं फंस गई हूं, बचा लो

किंजल ने बाथरूम से जयेश को फोन किया। फोन पर उन्‍होंने कहा 'मैं फंस गई हूं, मुझे बचा लो'। इतना कहते ही फोन कट गया। कुछ देर बाद जब आग बुझी तो हर तरफ राख और लाशें पड़ी थीं। जब जयेश बाथरूम में पहुंचे तो किंजल की लाश मिली। किंजल का पति को बचाने के लिए किया वो आखिरी कॉल साबित हुआ। आपको बता दें कि किंजल और जयेश की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी।

बचपन की दोस्‍त हैं खुशबू और किंजल

बचपन की दोस्‍त हैं खुशबू और किंजल

किंजल और खुशबू दोनों मूलरूप से सांचौर की रहने वाली हैं और दोनों की शादी भी सांचौर में ही हुई है। लेकिन लंबे समय से मुंबई में मेटल का बिजनेस होने के कारण वे फैमिली के साथ मुंबई में ही रहती थीं। किसी शादी समारोह या किसी सामाजिक आयोजन होने पर सांचौर में आना जाना होता था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+