मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,030 नए मामले सामने आए
मुंबई। महाराष्ट्र देश में कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। हर अस्पताल में हजारों की संख्या में कोरोना के मरीज भरे हैं। हालात ऐसे हैं कि राज्य के बड़े शहर मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर में हर बड़े अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा। आईसीयू और वार्ड भरने के बाद अब अस्पताल के गलियारों में बिस्तर लगाकर मरीजों का इलाज हो रहा है। धीमे-धीमे राज्य में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भी कमी होने लगी है। इस बीच जो आंकड़े आए हैं वो और भी डराने वाले है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 55 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं।
Recommended Video

वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,030 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 4,72,332 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश के कुल मामलों में से लगभग 58 फीसदी मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। कोविड से मृत्यु के मामलों के लगभग 34 फीसदी महाराष्ट्र में दर्ज किए जा रहे हैं। राजेश भूषण ने कहा है कि महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट फरवरी में 6 फीसदी हो गई थी। अब यह 24 फीसदी हो गई है, जो चिंता का विषय है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि देश में कुल कोविड मामलों में से 92 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि 1.3 फीसदी लोगों की मौत हुई है और लगभग 6 फीसदी नए कोविड मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि कोरोना पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कई गाइडलाइन लागू किए हैं। इसके बाद वहां लॉकडाउन को लेकर चर्चाए शुरू हो गई हैं। मजदूर अब पलायन करने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications