#MumbaiRain: बारिश से आम नहीं खास भी परेशान, शाहरुख के दफ्तर और बिग बी के घर में घुसा पानी
मुंबई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई में बाढ़ के हालात पैदा दिए है। चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई है। घरों में, अस्पतालों में बारिश का पानी घुस चुका है। बाढ़ से आम ही नहीं खास भी परेशान हैं...

आम ही नहीं खास भी परेशान
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार भी परेशाव है। बारिश ने उन्हें भी प्रभावित किया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। मायानगरी की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

शाहरुख के दफ्तर में घुसा पानी
मुंबई में भारी बारिश की वजह से शाहरुख का दफ्तर में पानी घुस गया है। किंग खान के संताक्रूज स्थित ऑफिस में बारिश का पानी घुस गया है। उनके ऑफिस के बाहर खड़ी कार आधे तक पानी में डुबी हुई नजर आई।

अमिताभ के घर में पानी
मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क नदी की तरह नजर आ रहा है। बारिश के कारण महानायक अमिताभ बच्चन के घर के ग्राउंड में पानी भर चुका है। अमिताभ बच्चन का घर जलसा में बारिश का पानी पहुंच चुका है।

पॉश इलाकों का हाल
मुंबई के पॉश इलाकों का भी बुरा हाल है। संताक्रूज में गाड़ियां आधे तक पानी में डुबी हुई है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। सचिन तेंदुलकर ने भी लोगों को दफ्तर से जल्दी घर जाने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications