मुंबई: घुटनों तक पानी में चलकर पार्टी ऑफिस पहुंचे संबित पात्रा, सोशल मीडिया पर लिए गए मजे

मुंबई। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त है। जलभराव की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की बारिश की चपेट में मंगलवार को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा भी आ गए। मंगलवार को उन्हें गाड़ी छोड़ पैदल ही घुटनों तक पानी में चलकर दादर ईस्ट ऑफिस तक जाना पड़ा। उनके साथ इस दौरान महाराष्ट्र स्टेट प्रवक्ता केशव उपाध्याय भी थे।

Mumbai Rains Sambit Patra and Keshav Upadhy wading through water while they were going to office

संबित पात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है और इसको लेकर खई तरह के कमेंट आ रहे हैं। मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों का जीवन बेहद मुश्किल कर दिया है। बारिश के चलते रेलवे ट्रैक और सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

सोमवार को गड्ढे से टकराकर एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। जलभराव के कारण रेल सेवा और डिब्बे वालों की सर्विस भी रुक गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 1-2 दिन बारिश से राहत के आसार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+