भारी बारिश से बेहाल मुंबई, तस्वीरों में देखिए हालात
भारी बारिश से बेहाल मुंबई, तस्वीरों में देखिए हालात
मुंबई। मुंबई में पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव, दीवारों के गिरने और बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। एक तरफ घरों के भीतर तक पानी पहुंच जाने से चलते लोग परेशान हैं तो वहीं सड़कों पर वाहन फंसे खड़े हैं। बारिश से बेहाल मुंबई का हाल तस्वीरें में।


सरकारी कर्मचारियों को जल्दी घर लौटने को कहा
महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वो अपने कर्मचारियों को घर जाने की इजाजत दें। भारी बारिश के चलते ठाणे, वर्ली और बांद्रा में जलभराव है। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल भी जलभराव की वजह से फेल हो गया है। जिसके चलते लोकल ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
Recommended Video


रेलवे, बीएमसी, पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन
बारिश के चलते किसी तरह की मुश्किल में फंसे लोगों के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है। 1916 पर कॉल करके बारिश में फंसे लोग बीएमसी कर्मचारियों से मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन के लिए 022-22620173, वेस्टर्न रेलवे ने 022-23094064 और व्हाट्सएप पर ट्रैफिक अपडेट के लिए 8454999999 नंबर जारी किए हैं। मुंबई पुलिस ने भी मुश्किल में होने पर 100 नंबर पर कॉल करने को कहा है।

अभी और होगी बारिश
मुंबई के हिंदमाता क्षेत्र में भी भारी बारिश के चलते जलभराव की समस्या बन गई है। स्थानीय मौसम विभाग ने कोलाबा में अगले 24 घंटों के भीतर तेज बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में परेशानी और बढ़ने की बात कही जा रही है।

हर तरफ भारी बारिश
रविवार की सुबह कोलाबा में 8 बजे से सोमवार को सुबह 8 बजे तक रिकॉर्ड 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं वर्ली में 63.75 मिमी, बायकुला में 78.21 मिमी, भांडुप में 90.63 मिमी और विकरोली में 111.96 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हर ओर भारी बारिश हो रही है।

ट्रैफिक का बुरा हाल
भारी बारिश के चलते शहर के ट्रैफिक का भी बुरा हाल है। जगह-जगह बंद पड़ गए वाहनों ने ना सिर्फ आमजन बल्कि ट्रैफिक पुलिस की भी मुसीबत बढ़ा दी है।

बारिश से भारी नुकसान
मुंबई के कई हिस्सों से मकानों और दीवारों के ढहने की खबरें हैं। इससे काफी क्षति हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने लगातार मामले पर नजर रखने और कर्मचारियों को राहत के लिए जुटने के आदेश दिए हैं।

रिलायंस ऑफिस में घुसा पानी
नवी मुंबई स्थित रिलायंस के ऑफिस में पानी घुस गया है। आलम यह है कई जरूरी कागजात और बिजली की वायिरिंग पानी में डूग गई है।












Click it and Unblock the Notifications