मुंबई में बारिश से थमा जनजीवन, हाई टाइड का अलर्ट
भी जारी किया गया है।
नई दिल्ली। मुंबई में मंगलवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसके चलते शहर के ज्यादातर हिस्सों में जलभराव हो गया है। जगह-जगह वाहन खराब होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित है। मुंबई की लोकल ट्रेन भी प्रभावित है। बहुत से लोग दफ्तरों को नहीं जा सके हैं। वहीं स्कूलों में भी छुट्टियां की गई हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को बाहर ना आने और घरों में ही रहने को कहा है।

LIVE Feed
बारिश की वजह से आज सुबह कई ट्रेनें लेट हो गई हैं। केंद्रीय रेलवे ने बताया है कि बारिश और कम दृश्यता के चलते उपनगरों से चलने वाल कई ट्रेनें 10-12 मिनट देरी से चल रही हैं. हालांकि छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य रूप से आ जा रही हैं हालांकि 10-15 मिनट की देरी यहां भी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications