मुंबई बारिश: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबईवासियों को दी ये हिदायतें
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए। मुंबई की धड़कन' कही जाने वाली लोकल ट्रेनें, बस और परिवहन के अन्य साधन ठप पड़े हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार पानी जमा होने के कारण ट्रैफिक में भी रुकावट है। सांताक्रूज में सुबह 11.30 बजे तक 90 मीटर, कोलाबा में 11.30 बजे तक 150 से 200 मीटर तक बारिश हुई। इन सब के बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्शन में दिख रहे हैं। मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।

इसके बाद फडणवीस ने कहा- मैंने बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल और मुंबई पुलिस से हॉटलाइन पर बात की है। मंत्रालय के कर्मचारियों को जल्दी जाने के लिए कहा है।
फडणवीस ने दी सलाह
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जब तक कि जरूरी नहीं हो तब तक मुंबई के नागरिकों को घर के अंदर रहने के लिए सलाह दी। उन्होंने यात्रा से बचने और पुलिस और बीएमसी की सलाहों पर नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि ट्रैफ़िक सलाह का पालन करें।
फडणवीस ने ग्रेटर मुंबई के नगर निगम के आपदा प्रबंधन इकाई और मुंबई पुलिस के ट्वीटर हैंडल से किए गए सभी ट्वीट्स को रिट्वीट कर लोगों को इससे आगाह किया कि समस्या छोटी नहीं है। मुख्यमंत्री के दफ्तर के ट्वीटर हैंडल से भी लगातार ट्वीट किए गए।
इस बारिश का असर विमान सेवा पर भी प़ड़ रहा है। यहां एक विमान कम से कम 40 मिनट की देरी से उड़ रहा है। इसके साथ ही समंदर में हाई टाइड का अलर्ट होने के कारण भी लोगों में भय का माहौल है।इसके साथ ही अगले 3 घंटे और तेज बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications