मुंबई में आफत की बारिश: स्कूली बच्चों को बचाने में बस ड्राइवर ने गंवाई जान
मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारी बारिश अब आफत की बारिश बन गई है। भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जल जमाव की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। वहीं इस बारिश ने अब तक 4 लोगों की जान ले ली है। मुबंई में भारी बारिश की वजह से स्कूल के बस ड्राइवर की जान चली गई। तेज बहाव से बच्चों को बचाने के दौरान बस ड्राइवर प्रकाश बालू पाटिल की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक तेज बारिश की वजह से सोमवार को स्कूल में जल्दी छुट्टी कर दी गई। बच्चों को अप नी वैन से घर पहुंचाने के लिए 40 साल के प्रकाश बालू ने 8 बच्चों को वैन में बैठा लिया। विरार के रुस्तमजी स्कूल से वो बच्चों को वैन में बिठाकर उनके घर छोड़ने के लिए निकल पड़ा। नारंगी गांव के पास तेज बहाव की वजह से वैन नजदीकी नाले में उलट गई।
उस वक्त वैन में 8 बच्चे थे। प्रकाश ने तुरंत एक स्कूल बस और आसपास के लोगों की मदद से बच्चों को निकालना शुरू कर दिया। उसके 6 बच्चों को बचा लिया, लेकिन तभी उसने देखा कि दो बच्चे तेज बहाव की वजह से पानी में डूब रहे है। प्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो नाले में गिर पड़ा। नाले में डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। प्रकाश के घर में उसकी पत्नी, तीन बच्चे और माता-पिता हैं। प्रकाश की मौत से परिवार सदमे में है।












Click it and Unblock the Notifications