मुंबई: नालासोपारा में 6 साल के बच्चे के खुले गटर में गिरने से मौत

मुबंई। भारी बारिश से बेहाल मुंबई के नालासोपारा इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। गटर खुला होने के कारण 6 साल का एक मासूम उसमें जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, बुधवार शाम को ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण गटर खुले पड़े थे। बच्चे के खुले गटर में गिरने की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। 6 साल के इस मासूम का शव बरामद कर लिया गया है।

mumbai rains: 6 years old abu khan fails in open gutter in nalasopara

बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह अचानक फिसल गया और खुले गटर में जा गिरा। वहां से गुजर रहे लोगों ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा बचाव दल बच्चे की तलाश में जुटा रहा। भारी बारिश के कारण नाले भरे पड़े हैं, ऐसे में बचाव कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं, गोरेगांव में बारिश के पानी को निकालने में जुटे बीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पानी निकालने के दौरान वे फिसलकर नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण बिगड़े हालात के मद्देनजर आज कई जगहों पर आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं, तेज बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा है। कल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही मुंबई में सौ मिलीमीटर बारिश हुई। बारी बारिश के कारण गणपति विसर्जन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के तमाम इलाकों में जलभराव और जाम से लोग जूझते नजर आए। भारी बारिश ने मुंबई की जान लोकल ट्रेनों की रफ्तार रोक दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+