मुंबई: डॉक्टर वापस ले सकते हैं हड़ताल, आज से शुरु हो सकता है काम

डॉक्टरों ने अपने साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा के मसले पर बीते 6 दिन से हड़ताल कर रखा है।

मुंबई। महाराष्ट्र में बीते 6 दिन से हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर्स आज अपनी हड़ताल खत्म करते सकते हैं। बता दें कि डॉक्टरों पर हो रहे हमले के कारण ये लगो सोमवार से हड़ताल पर थे। संभावना जताई जा रही है कि लोकमान्य तिलक म्यूनिसिपल जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर आज से काम पर वापस आ सकते हैं। इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएसन की महाराष्ट्र शाखा ने शाम 4.30 बजे घोषणा की।

मुंबई: डॉक्टर वापस ले सकते हैं हड़ताल, आज से शुरु हो सकता है काम

बता दें कि इसी मसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि डॉक्टर आज से अपने काम पर वापस आ जाएं। हाईकोर्ट ने सरकार से भी कहा है कि डॉक्टरों को उचित सुरक्षा भी दी जाए। कोर्ट ने कहा कि वो डॉक्टर जो हड़ताल में शामिल थे, उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई ना किया जाए और 15 दिन के भीतर मामले की सुनवाई कोर्ट में फिर से होगी।

दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फड़नवीस ने भी डॉक्टरों पर हो रहे हमले की निंदा की और उनसे काम पर वापस आने की अपील की। फड़नवीस ने कहा था कि राज्य के मुखिया के तौर पर मैं डॉक्टरों से हाथ जोड़कर कहता हूं कि वो अपने काम पर आ जाएं। लेकिन यह आखिरी बार है, इसे बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम उन के लिए दया नहीं दिखा सकते जो मरीजों को मरने के लिए छोड़ दें।

फड़नवीस ने कहा...

फड़नवीस ने कहा था कि अगर डॉक्टर अपनी मरीजों को मरने के लिए छोड़ देते हैं तो यह बेहद संवेदनहीन बात। यह दिखाता है कि जब वो इस पवित्र पेशे में आ रहे थे, उस दौरान ली गई शपथ को वो भूल गए हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के करीब 4500 डॉक्टर इस हफ्ते हड़ताल पर थे। हड़ताली डॉक्टरों का साथ देने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में सुरक्षा की मांग की। इतना ही नहीं दिल्ली स्थित एम्स में डॉक्टरों ने हेलमेट लगाकर इलाज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+