नूपुर शर्मा पर कानूनी कार्रवाई की लटकी तलवार, मुंबई पुलिस विवादित बयान को लेकर भेजेगी समन
मुंबई, जून 06। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी की पूर्व नेता और प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके बयान की वजह से भाजपा ने उन्हें पहले ही 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है तो वहीं अब उनपर कानूनी कार्रवाई का खतरा लगातार मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस बहुत जल्द नूपुर शर्मा को एक समन भेजने वाली है, जिसके बाद उनसे उनके बयान को लेकर सवाल-जवाब होंगे। मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने यह जानकारी दी है।
Recommended Video

देश और दुनिया में हो रहा है नूपुर शर्मा का विरोध
मुंबई पुलिस के कमिश्नर संजय पांडे ने बताया है कि नुपुर शर्मा के खिलाफ हमें शिकायत मिली है। इसी के आधार पर उन्हें समन भेजा जाएगा और उनका बयान दर्ज किया जाएगा। बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान का देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में विरोध हो रहा है। एक टीवी डिबेट में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उनका विरोध देश और दुनिया में हो रहा है।
नूपुर शर्मा को मिल रही हैं धमकियां
नूपुर शर्मा को उनके बयान के लिए अब धमकियां भी मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूपुर शर्मा को रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे में उन्होंने दिल्ली में एक एफआईआर भी दर्ज करवाई है। इस विवाद के बीच नूपुर शर्मा ने अपनी सफाई में कहा था कि वो महादेव के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाई और रोष में आकर कुछ चीजें कह दी। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।












Click it and Unblock the Notifications