पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा के खिलाफ ठाणे पुलिस ने मामला हुआ दर्ज
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी वाली नूपुर शर्मा के खिलाफ ठाणे पुलिस ने मामला किया दर्ज
ठाणे, 07 जून: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किल थमने का नाम ही नहीं ले रही। अब नूपुर शर्मा के खिलाफ उनकी विवादित धार्मिक टिप्पणी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद जांच पुलिस विभाग ने शुरू कर दी है। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बताया नूपुर के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
Recommended Video
Paigambar Controversy: Nupur Sharma को Maharashtra Police ने भेजा समन | वनइंडिया हिंदी |*News

अखिल भारतीय प्रगतिशील मुस्लिम कल्याण समिति ने अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज करवाया है। समिति ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी, 295 (ए) के तहत उनकी विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज की। जिसके बाद ये केस दर्ज हुए है।












Click it and Unblock the Notifications