जहां फेंकी गई थी शीना की लाश, वहां मिले कंकाल
मुंबई। महाराष्ट्र के हाईप्रोफाइल केस शीना मर्डर केस की छानबीन कर रही मुंबई पुलिस ने रायगण के पेन इलाके से कंकाल बरामद किया है। ये कंकाल उस जगह पर पाया गया, जहां हत्या के बाद शीना की लाश फेंकी गई थी।
गहन पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम रायगढ़ पहुंची और उस जगह पर खुदाई शुरू की, जहां पर शीना की जली हुई लाश फेंकी गई थी। पुलिस ने वहां एक खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद कीं।
23 मई 2012 को मिली लाश किसकी थी?
मुंबई से 100 किलोमीट रदूर पेन-खोपली रोड पर बुदरुक गांव के सूनसान इलाके में 23 मई 2012 को एक शव मिला था। असल में एक नहीं कई शव मिले थे। तब गांव वालों ने पुसिल को बताया कि यहां पर मरे हुए लोगों की लाशें फेंकना आम बात है।
लेकिन तब पुलिस ने जिस लाश को शीना की लाश बताया था, और अब जो लाश मिली है, वो शीना की है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हां यह जरूर है कि उस वक्त लड़की लाश ब्रीफकेस में मिली थी और ब्रीफकेस जला हुआ था।
पीटर मुखर्जी की कार में थी शीना की लाश
पुलिस ने छानबीन में पता लगाया है कि हत्या के बाद शीना की लाश पीटर मुखर्जी की कार में रख दी गई थी। और पीटर ने अपनी कार गैराज में पार्क कर दी थी। पीटर की ही कार से ले जाकर शीना की लाश को रायगढ़ के सूनसान इलाके में फेंक दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications