मुंबई पुलिस ने अर्णब गोस्वामी को भेजी नोटिस, सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के प्रयोग का है आरोप

मुंबई। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में विवादित बयान देने संबंधी मामले में नोटिस भेजा है। सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत भेजे गए इस नोटिस में उन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। उन्हें सोमवार सुबह 9 बजे पुलिस के सामने पेश होने कहा गया है। पुलिस ने यह नोटिस महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत की शिकायत पर भेजा है।

मुंबई पुलिस ने अर्णब गोस्वामी को भेजी नोटिस, सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के प्रयोग का है आरोप

बता दें कि नितिन राउत की शिकायत पर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ नागपुर में एफआईआर दर्ज हुई थी और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह शिकायत महाराष्ट्र के नागपुर में दर्ज हुई थी, पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए कह दिया था। जानकारी के मुताबिक, अर्णब को सोमवार सुबह 10 बजे मुंबई पुलिस के समक्ष हाजिर होना है।

इसी पर अर्णब ने बयान जारी कर कहा है- 'सोनिया पर बयान वाले केस में मुंबई पुलिस मुझसे पूछताछ करना चाहती है'...ये कहते हुए मुझे उसने 12 घंटों में दो नोटिस भेजे हैं। कानून के तहत बाध्य नागरिक होने के नाते मैं जांच में सहयोग करूंगा। साथ ही अपील है कि पुलिस ऐसी ही तेजी मुझ पर और मेरी पत्नी पर हुए हमले (23 अप्रैल को) के केस में भी दिखाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+