मुंबई पुलिस कांस्टेबल ने बालकनी में की ऑफिसर की बेटी से अश्लील हरकत

आरोपी पुलिसवाला बालकनी में बैठी महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नग्न हो गया और बेहद गंदी हरकतें करने लगा।

नई दिल्ली। पुलिस की ओर से सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई का है, जहां एक पुलिसकर्मी को दूसरे पुलिसकर्मी की बेटी के सामने अश्लीलता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस क्वार्टर बिल्डिंग की बालकनी में बैठी एक अन्य पुलिसकर्मी की बेटी को पहले अपशब्द कहे और उसके बाद अपने कपड़े उतारकर उनका सामने नग्न अवस्था में पहुंच गया। आरोपी पुलिसकर्मी ने युवती को अपना निजी अंग दिखाकर गंदे इशारे किए। मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया, जहां से बाद में उसे जमानत मिल गई।

बालकनी में बैठी थी पुलिसवाले की बेटी

बालकनी में बैठी थी पुलिसवाले की बेटी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी हरिश्चंद्र लहाणे (41) मुंबई के नेहरू नगर इलाके में पिछले 10 सालों से रह रहा था। पुलिस ने बताया कि लहाणे अपनी बिल्डिंग की कॉमन बालकनी में गया, जहां पहले से एक अन्य पुलिसकर्मी की 23 वर्षीय बेटी अपनी रिश्तेदार महिलाओं के साथ बैठकर बातें कर रही थी। उन्हें वहां बैठे देखकर लहाणे ने पुलिसकर्मी की बेटी को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इसके बाद लहाणे वापस अपने कमरे में गया और कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में बालकनी में जाकर खड़ा हो गया। आरोप है कि लहाणे ने पुलिसकर्मी की बेटी को अपना निजी अंग दिखाया। पुलिसकर्मी की बेटी तुंरत अपने कमरे में गई और परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर लहाणे को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लहाणे को फिलहाल जमानत मिल गई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने उसके खिलाफ एक विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। लहाणे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 A (यौन रूप से अश्लील टिप्पणी करना) और धारा 509 (शब्दों, इशारों या इरादतन किसी महिला की शीलता का अपमान करना) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है लहाणे के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

पत्नी से अलग रहता था आरोपी पुलिसकर्मी

पत्नी से अलग रहता था आरोपी पुलिसकर्मी

नेहरू नगर पुलिस थाने के सीनियर पुलिस ऑफिसर विलास शिंदे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद हम लोगों ने तुरंत आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी हरिश्चंद्र लहाणे अपनी पत्नी से अलग हो चुका था और काफी परेशान रहता था। उसके मां-बाप भी उसके साथ नहीं रहते हैं। लहाणे पिछले तीन महीनों से अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था और बहुत ज्यादा शराब पीने लगा था। उसकी तैनाती घाटकोपर के पंत नगर पुलिस स्टेशन में थी।

लड़की ने दिखाई हिम्मत, बनाया वीडियो

लड़की ने दिखाई हिम्मत, बनाया वीडियो

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में बीते रविवार को भी मुंबई में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। दरअसल रविवार रात को मुंबई के एक एटीएम में एक लड़की पैसे निकालने के लिए पहुंची। इस दौरान एक युवक पहले से एटीएम के अंदर खड़ा हुआ था। लड़की जब एटीएम के अंदर गई तो इस युवक ने अपनी पैंट खोली और अपना निजी अंग दिखाते हुए अश्लील इशारे करने लगा। लड़की ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरह सरेआम महिलाओं के खिलाफ अश्लीलता को लेकर पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

चेहरा छुपाकर भागा युवक

चेहरा छुपाकर भागा युवक

इस घटना का वीडियो बनाने वाली लड़की ने बताया कि वह देर रात कहीं से लौट रही थी और इस दौरान पैसे निकालने के लिए एटीएम पर रुकी। एटीएम के अंदर एक युवक अपनी पेंट की जिप खोलकर अश्लीलता कर रहा था। लड़की ने हिम्मत दिखाई और एटीएम के अंदर घुसकर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लड़की को वीडियो बनाते देख युवक ने अपना चेहरा छुपाया और एटीएम से बाहर की ओर निकलने लगा। इसके बाद इस लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड कर दिया और यह वीडियो वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+