मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग रैकेट का किया भांडाफोड़, 1400 करोड़ की 700 किलो एमडी ड्रग्स की जब्त
मुंबई, 04 अगस्त: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के पालघर के नालासोपारा शहर में ड्रग के बड़े रैकेट पकड़ा है। नालासोपारा में एक मेडिसिन मेनिफेक्चरिंग यूनिट पर छापेमारी की और वहां से करीब 1,400 करोड़ रुपये की 703 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। भारी मात्रा में मेफेड्रोन जब्त किए जाने के साथ ही पुलिस ने पांच ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस क्राइम ब्रांच को यहां ड्रग बनाए जाने की सूचना मिली जिसके बाद छापेमारी की गई और वहां पर मेफेड्रोन ड्रग जो कि प्रतिबंधित है उसे वहां बनाए जाने का खुलासा हुआ। मेफेड्रोन नाम की ड्रग को म्याऊ म्याऊ या एमडी नाम से भी जाना जाता है।
ये ड्रग राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। डीसीपी एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बताया मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नालासोपारा इलाके से 703 किलोग्राम एमडी ड्रग जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की खेप की कीमत करीब 1400 करोड़ रुपये है। ये छापेमारी अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications