उदयपुर हत्याकांड: नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी, शख्स को जम्मू कश्मीर से मुंबई लेकर आई पुलिस

नई दिल्ली, 12 जुलाई। जम्मू कश्मीर के बडगाम से मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 30 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उस पर 16 वर्षीय लड़की को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

Representational Image

उदयपुर हत्याकांड में पोस्ट को लेकर नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दक्षिण मुंबई के गिरगांव की रहने वाली लड़की ने वीपी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में कार्रवाई करते हुए वीपी रोड पुलिस स्टेशन की एक टीम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर भेजी गई। 9 जुलाई की रात मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से 30 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए 30 वर्षीय शख्स पर कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की को सोशल मीडिया पोस्ट पर धमकाने का आरोप है। पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत में पीड़ित पक्ष की ओर कहा गया है कि नाबालिग ने उदयपुर हत्याकांड में मारे गए टेलर कन्हैया की हत्या पर अपने विचार व्यक्त किए थे। जिसके बाद आरोपी ने उसे अपने पोस्ट के जरिए जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने फेसबुक वॉल पर कन्हैया लाल की हत्या पर कुछ टिप्पणी की थी। उसके बाद, एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप कॉल किया और पोस्ट में उसकी टिप्पणियों के लिए उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में आगे की जांच जारी है।

दरअसल, पैगंबर पर कथित रुप से विवादित टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन के बाद उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक एनआईए ने दो मुख्य आरोपियों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+