Mumbai Power Cut: बिजली नहीं आने से बढ़ी दिक्कतें, कई घंटों से रेलवे स्टेशन पर फंसे लोग

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से अधिकतर इलाकों की बिजली चली गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि पूरे मुंबई शहर में कहीं पर भी बिजली नहीं है। वहीं बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) ने अपने ट्वीट में कहा है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली नहीं आ रही है। इसकी वजह से लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई और ठाणे में भी बिजली नहीं आ रही है।

mumbai power cut, maharashtra, Mumbai, electricity, electricity cut in Mumbai, मुंबई, बिजली, महाराष्ट्र, पावर ग्रिड

ग्रिड के फेल होने के बाद बिजली जाने से मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर फंसे हुए हैं। ऊपर से गर्मी भी काफी ज्यादा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों से रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ट्रेन चल सकें और वह अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसपर एक यात्री का कहना है, 'हम यहां सुबह 10 बजे से फंसे हुए हैं।' एक अन्य यात्री का कहना है, 'हमें इस बात का नहीं पता कि हमें कब तक यहां इंतजार करना पड़ेगा।'

आपको बता दें मुंबई शहर 24 घंटे बिजली सेवा दिए जाने के लिए जाना जाता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बिजली नहीं आने से पूरे शहर का काम प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बिजली नहीं आने से लोकल ट्रेन की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बिजली आने में कुछ समय लग सकता है। वहीं ट्विटर पर भी इस समय मुंबई ही ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं तो कुछ अपने घर में अंधेरे की और रेलवे स्टेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कितने ज्यादा परेशान है। विशेष तौर पर रेलवे स्टेशनों पर लोगों की काफी भीड़ हो रही है। शहर कोरोना वायरस से भी काफी ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में बिजली जाने से लोगों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं। बीएमसी का कहना है कि बिजली आने में 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय लग सकता है। मुंबई रीजन में बिजली जाने से लोगों को सलाह दी जाती है कि वह आपातकाल के समय इन नंबरों 022-22694727, 022-226947725 और 022-22704403 पर फोन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+