पत्नी की मौत हुई तो छोड़ दिया खाना, 13 दिन बाद पति की भी मौत, सबको रुला रही ये प्रेम कहानी

नई दिल्ली। मुंबई में 13 दिन के भीतर पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। बुजर्ग दंपत्ति वैवाहिक जीवन के 70 साल साथ बिता चुका था। दो हफ्ते पहले अचानक पत्नी की मौत हुई तो पति ने इस सदमे में खाना- पीना छोड़ दिया। 13 दिन तक बिना भोजन के रहने के बाद पति ने भी प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत का ये मामला चर्चा में हैं। आसपास के लोगों दोंनों के प्रेम को सम्मान के साथ याद कर रहे हैं।

70 साल का था वैवाहिक जीवन

70 साल का था वैवाहिक जीवन

मुंबई के भडनडेर में रहने वाले 91 साल के अमृतभाई का 15 अगस्त को निधन हो गया। इससे पहले 2 अगस्त को उनकी बीवी विजयाबेन का 2 अगस्त को निधन हो गया था। 70 साल के साथ के बाद जब पत्नी ने साथ छोड़ दिया को अमृतभाई इतना ज्यादा उदास हुए कि खाना छोड़ दिया। परिवार के कहने पर सिर्फ पानी और लिक्विड ही ले रहे थे। आखिर पत्नी की मौत के 13 दिन बाद उनकी भी मौत हो गई।

1950 में हुई थी दोनों की शादी

1950 में हुई थी दोनों की शादी

इनके बेटे राजेंद्र ने बताया कि 1950 में दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद से दोनों साथ थे। वो बताते हैं कि बहुत सालों से उनके पिता भी घर में ही थे तो दोनों हमेशा साथ बैठे रहते थे। इससे पहले भी वो मां को मायके तक नहीं जाने देते थे। राजेंद्र बताते हैं कि बीते महीने उनकी मां गिर पड़ीं और जख्मी हो गईं। इलाज के बावजूद उनकी सेहत में बहुत सुधार ना हुआ और 2 अगस्त को उनकी मौत हो गई।

पत्नी के बाद पति की भी मौत

पत्नी के बाद पति की भी मौत

राजेंद्र बताते हैं कि मां की मौत के बाद उनके पिता एकदम टूट गए। वो बिल्कुल चुपचाप हो गए। किसी तरह समझाने पर पानी, चाय या पतली खिचड़ी ही खाते थे। 15 अगस्त को उन्होंने कहा कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे। इस पर मैं उनके लिए मूंग की दाल का पानी लेकर आया। उन्होंने उसे अलग रख दिया और आंखें बंद कर लीं, कुछ देर में मैंने उन्हें देखा तो पाया कि उनकी सांस बंद हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+