जिस सीट से टिकट की आस लगाए बैठे थे संजय निरुपम, अब वहां से शिंदे की शिवसेना ने इस MLA को बनाया प्रत्याशी

Mumbai North West Lok Sabha: महाराष्ट्र सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। शिंदे की शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से विधायक रवींद्र वायकर को टिकट दिया है।

इस घोषणा को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का समर्थन करने वाले संजय निरुपम के एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Mumbai North West Lok Sabha

रिपोर्ट के मुताबिक संजय निरुपम शिवसेना से टिकट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अब विधायक रवींद्र वायकर को मुंबई उत्तर पश्चिम से टिकट दे दिया गया है।

एबीपी न्यूज के मुताबिक, संजय निरुपम ने विधायक रवींद्र वायकर को टिकट दिए जाने पर कहा कि, ''मुझे मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) ने बीती रात टिकट दिए जाने को लेकर सूचित किया था। कोई बात नहीं, आगे देखते हैं, क्या होता है।'' लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर संजय निरुपम ने कहा कि, 'मैं इस मामले पर मीडिया से बात करूंगा।'

मार्च 2024 में रवींद्र वायकर शिंदे की शिवसेना में हुए थे शामिल

मुंबई के जोगेश्वरी क्षेत्र से विधायक रवींद्र वायकर उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी थे। वह इस साल मार्च में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए। रवींद्र वायकर, बृहन्मुंबई नगर निगम के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष, चार बार पार्षद और चार बार जोगेश्वरी से विधायक रहे हैं।

संजय निरुपम मुंबई नॉर्थ वेस्ट से मांग रहे थे टिकट

उत्तर पश्चिम सीट से टिकट के लिए संजय निरुपम ने कांग्रेस छोड़ दी थी और वह लगातार शिंदे गुट और बीजेपी के संपर्क में थे। वह आगामी संसदीय चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) को सीट लेने की अनुमति देने से पार्टी से नाराज थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+