चोरों ने उड़ाई खूबसूरत एक्ट्रेस की कार, मचा हड़कंप
मुंबई। टीवी एक्टर हेली गौतम शाह की कार मंगलवार रात को मुंबई के मीरा रोड से चोरी हो गई। सीसीटीवी से तीन युवकों को मीरा रोड सोसायटी से हेली शाह की कार चोरी करते हुए देखा गया है। एक्टर ने अपनी कार चोरी होने के बाद मीरा रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी तक इसमें किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

21 वर्षीय एक्टर हेली शाह सिरेनिटी अपार्टमेंट्स, मीरा रोड में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। उसने कई धारावाहिकों में काम किया है, जिसमें 'देवंशी' भी शामिल है। 23 अगस्त को जब हेली शूटिंग के लिए सुबह घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि उसकी कार चोरी गई है।
मीरा रोड के इंस्पेक्टर वसंत लाब्दे ने बताया कि इस मामले में इन्वेस्टीगेशन शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी कार को तीन चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस दहिसर टोल प्लाजा पर लगातार निगरानी रख रही है और बिल्डींग के सिक्योरिटी गार्ड से भी पुछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications