'तुम हिंदुत्व विरोधी, दिवाली मनाना मत सिखाओ', दीया मिर्जा पर क्यों भड़कीं मुंबई की मेयर? BMC ने किया अब बैन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बिना पटाखों वाली दिवाली (Pollution-Free Diwali) के अभियान को लेकर बड़ा राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। बीएमसी (BMC) के बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का ग्रीन दिवाली जागरूकता वीडियो सोशल मीडिया से हटाए जाने के बाद अब मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े खुलकर सामने आ गई हैं।

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम के विरोध के बाद मेयर ने दीया मिर्जा पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें 'हिंदुत्व विरोधी' करार दिया है। मेयर ऋतु तावड़े ने साफ शब्दों में ऐलान कर दिया है कि दीया मिर्जा को बीएमसी के सभी अभियानों से 100 प्रतिशत ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और आगे किसी भी नगर निगम कार्यक्रम में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा।

Mumbai Mayor Ritu Tawde Targets Dia Mirza Over Diwali Campaign

'हिंदुओं को दिवाली मनाना सिखाने की जरूरत नहीं'

मेयर ऋतु तावड़े ने दीया मिर्जा के पुराने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए उन पर सेलेक्टिव एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। मेयर ऋतु तावड़े ने कहा,

"दीया मिर्जा का पूरा प्रोफाइल देखें तो उन्होंने नर्मदा प्रोजेक्ट और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का विरोध किया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों और पर्यावरण संकट से निपटने के हमारे प्रयासों के खिलाफ बोलती रही हैं। उनका स्टैंड लगातार हिंदुत्व के खिलाफ रहा है।"

तावड़े ने कहा कि हिंदुओं को दिवाली कैसे मनानी चाहिए, यह बताने के लिए दीया मिर्जा की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक दीया मिर्जा की आपत्तियां बार-बार हिंदुत्व की ओर ही जाती दिखती हैं। उन्होंने इसी आधार पर वीडियो का विरोध करने की बात कही।

मेयर ने यह भी कहा कि यह विवाद हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं है, बल्कि दीया मिर्जा के बयानों और उनके विचारों से जुड़ा है। उन्होंने माना कि अभिनेत्री को अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन बीएमसी के मंच पर किसे जगह मिलेगी, इसका फैसला मेयर कर सकती हैं। तावड़े ने दीया के रुख को 'हिंदू विरोधी' भी बताया।

BMC प्रशासन पर भड़कीं मेयर, कहा- मुझे क्यों नहीं दी लिस्ट?

मेयर ऋतु तावड़े ने इस पूरे विवाद का ठीकरा बीएमसी प्रशासन के सिर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के तहत प्रदूषण विरोधी अभियान में सेलेब्रिटीज को शामिल करने का निर्देश था, लेकिन नगर निगम प्रशासन को अभियानों में शामिल सेलेब्रिटीज की लिस्ट मेयर ऑफिस को देनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि वे म्यूनिसिपल कमिश्नर को पत्र लिखकर पीआर विभाग से हर अभियान और सेलेब्रिटी चयन की जानकारी पहले देने का निर्देश देंगी। हालांकि मेयर ने मुंबई के नागरिकों से पर्यावरण को ध्यान में रखकर ग्रीन दिवाली मनाने की अपनी अपील दोहराई है।

मेयर ऋतु तावड़े ने साफ कहा कि दीया मिर्जा को बीएमसी के भविष्य के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभिनेत्री को लेकर कहा, 'हमने दीया मिर्जा को 100 फीसदी ब्लैकलिस्ट कर दिया है।' तावड़े ने यह भी कहा कि दीया ने अराजकता का साथ दिया है और उन्हें हिंदुओं को दिवाली मनाने का तरीका सिखाने की जरूरत नहीं है।

दीया मिर्जा की सफाई, क्या था पूरा मामला?

बीएमसी ने अमित साटम की आपत्ति के बाद दीया मिर्जा का वीडियो तो हटा दिया, लेकिन माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों के वीडियो प्लेटफॉर्म पर बरकरार रखे गए।

इस विवाद पर दीया मिर्जा ने न्यूज एजेंसी IANS से कहा,

"दिवाली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। यह वीडियो केवल जन जागरूकता के लिए बनाया गया था ताकि लोग सेहत और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाएं। हवा का प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है और इसे कम करने की कोशिश सभी के हित में है। वीडियो केवल लोगों को जागरूक करने के लिए रिकॉर्ड किया गया था।"

नितेश राणे, विजय वडेट्टीवार और वारिस पठान के बयानों से गरमाई सियासत

दीया मिर्जा के वीडियो को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति दो धड़ों में बंट गई है:

  • नितेश राणे (महाराष्ट्र मंत्री): उन्होंने सवाल उठाया कि दीया मिर्जा जैसी हस्तियां सिर्फ होली या दिवाली जैसे हिंदू त्योहारों पर ही पर्यावरण ज्ञान क्यों बांटती हैं? उन्होंने कहा, "कभी ईद, मुहर्रम या बकरीद पर भी पर्यावरण फ्रेंडली मनाने की सलाह देकर देखें, तब हम मानेंगे कि सभी को बराबर सलाह दी जा रही है।"

  • विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस नेता): उन्होंने वीडियो हटाने के फैसले की कड़ी निंदा की और कहा कि प्रदूषण विरोधी अभियान में हिस्सा लेना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने इसे देश की एकता को नुकसान पहुंचाने वाली मानसिकता करार दिया।
  • वारिस पठान (AIMIM नेता): उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचाव के लिए सड़कों व गलियों में पटाखे न फोड़ने की अपील की गई थी। उन्होंने पूछा कि जब यह अभियान लोगों की सेहत के लिए था, तो फिर सिर्फ एक अभिनेत्री पर ही निशाना क्यों साधा जा रहा है?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+