मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर बोलीं- हर दिन ऐसे ही 20 हजार कोरोना केस बढ़ते रहे तो लगाना होगा लॉकडाउन
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोरोना के बढते केसों को लेकर चिंता जताई और मुंबई में लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत
मुंबई, 04 जनवरी। कोरोना का प्रकोप एक बार फिर देश भर के राज्यों में बढ़ रहा है। भारत में सर्वाधिक राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है वहीं प्रदेश की राजधानी मुंबई में हर दिन कोरोना पॉजिटिव केसों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। महाराष्ट्र के मंत्री के बाद अब मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मुंबई में लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए है।
Recommended Video

मेयर किशोरी ने कहा ऐसे ही हर दिन मुंबई में 20 हजार कोरोना केस आते रहे तो हमें मुंबई में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। बता दें मुंबई में लगातार कोरोना के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 12,160 नए मामले दर्ज हुए जिसने प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में 24 घंटों के भीतर 11 मौतें भी दर्ज की गईं। जिसमें मुंबई में पिछले 24 घंटे में 8082 मामले रविवार को दर्ज हुए।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,379 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं इस दौरान 124 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 11,007 मरीज ठीक हो गए हैं। भारत में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 71 हजार 830 है। वहीं कोरोना वायरस से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 82 हजार 017 है।
गौरतलब है कि भारत के प्रमुख शहरों में कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 50 प्रतिशत से अधिक ताजा मामले हैं और पिछले एक सप्ताह में मामलों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है जो कोरोना महामारी की तीसरी लहर का संकेत है।एनटीएजीआई के कोविड -19 कार्यकारी समूह के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि जैसी यहां स्थिति है ऐसा ही कई देशों में देखा जा रहा है।
यह देखते हुए कि प्रमुख मेट्रो केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में, वायरस का नया वेरिएंट फ्रेश केस के 50 प्रतिशत से अधिक के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा पिछले एक सप्ताह में कोविड केस की संख्या में तेजी तीसरी लहर का संकेत है जैसा अन्य देशों में देखा गया। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।
अरोड़ा ने कहा कि देश में 80 प्रतिशत से अधिक लोग स्वाभाविक रूप से वायरस से संक्रमित हुए हैं, 90 प्रतिशत से अधिक वयस्कों को कम से कम एक एंटी-कोविड वैक्सीन की खुराक मिली है और 65 प्रतिशत से अधिक लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications