मुंबई: फिल्म सिटी के निकट पहाड़ों में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद

मुंबई। मुंबई में फिल्म सिटी के निकट पहाड़ी इलाकों में सोमवार शाम को भीषण आग लगी है, जिसपर देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका है। यह आग शाम करीब 6.30 बजे आरे कॉलोनी में लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना स्थल पर 10 से भी ज्यादा फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग को बुझाने में लगी है। जहां आग लगी है, वह पूरा इलाका जंगलों से घिरा हुआ है और ऐसे में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी पहुंचने में काफी वक्त लगा।

मुंबई: फिल्म सिटी के निकट पहाड़ों में लगी भीषण आग

मुंबई फायर बिग्रेड के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मुंबई के उपनगर गोरेगांव में आईटी पार्क के पास आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, गोरेगांव में अरुण कुमार विद्या मार्ग के नजदीक घटनास्थल एक खुला प्लॉट है। यह आरे कॉलोनी के नजदीक है।

इस जंगल में कई जानवर और आदिवासी लोग भी रहते हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस ने किसी के भी हताहत की जानकारी नहीं दी है। अभी तक आग की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+