शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने लड़की को चलती ट्रेन के नीचे धकेलने की काशिश की, देखिए खौफनाक VIDEO

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में एक तरफा मोहब्‍बत का खूनी खेल सामने आया है। यहां पर एक लड़की को सिर्फ शादी से इनकार करने पर चलती ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राहत की बात ये है कि लड़की को किसी तरह की चोट नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के खार रेलवे स्‍टेशन पर चलती ट्रेन के आगे एक युवती को धक्‍का देने की कोशिश की गई। लड़की ने शादी से मना कर दिया था।

शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने लड़की को चलती ट्रेन के नीचे धकेलने की काशिश की, देखिए खौफनाक VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्‍स लड़की को घसीटते हुए चलती ट्रेन के आगे लेकर आ रहा है और उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश करता है। प्‍लेटफार्म पर ट्रेन के करीब महिला गिर जाती है। इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद रेलवे पुलिस पहुंची और पूरे मामले को संभाला। बांद्रा जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की हालत ठीक है। वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है।

जानिए क्‍या था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों एक कंपनी में काम करते थे। दोनों एक दूसरे को दो साल से जानते थे। कुछ दिनों तक मिलने-जुलने के बाद लड़के ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसी बीच लड़की को जानकारी मिली कि लड़का शराब पीता है। फिर लड़की ने लड़के से दूरी बना ली और शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। जानकारी के मुताबिक, लड़का इसके बाद लड़की को परेशान करने लगा। उसने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया। इस संबंध में लड़की के परिवार की ओर से निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के कुछ दिन के लिए शांत हो गया था। लेकिन उसने एक बार फिर लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+