एकतरफा प्यार:सरेआम लड़की को दबोचकर करने लगा ब्लैकमेल

मुंबई। मुंबई में एकतरफा प्यार में पड़े एक आशिक को उसकी आशिकी महंगी पड़ी है।आशिकी के चक्कर में उसे हवालात की हवा खानी पड़ी है। मुंबई के खार इलाके में 30 साल के एक आरोपी ने जबरन एक लड़की को रोका और उसे धमकाने लगा। लड़के ने उसे धमकी दी कि वो उससे शादी कर ले वरना वो खुद को नुकसान पहुंचाएगा और उसका इल्जाम लड़की पर मढ़ देगा।

 Mumbai man stalks woman , gropes her, says will harm himself if she turns down his marriage proposal

26 साल की पीड़िता जब अपने ऑफिस से घर लौट रही थी आरोपी उसका पीछा करने लगा। सांताक्रूज के पास राजेश खन्ना पार्क के सामने आरोपी ने उसे जबरन रोक लिया और उनसे धमकी देने लगा। लड़के ने उसे धमकी दी कि वो उसकी बात मान ले और उससे शादी कर ले। वरना वो अपने आपको नुकसान पहुंचा लेगा और उसका आरोप उसके माथे पर मढ़ देगा।

लड़की आरोपी की धमकी से डर गई और खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी मदद की और लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की ने भी पुलिस से शिकायत की और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। हलांकि आरोपी को फिलहाल जमानत मिल गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+