चाय पिलाकर दोस्त ने डाला शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, नहीं माना तो सिर पर मार दी रॉड
मुंबई। मुंबई के मालाड में एक युवक ने जब दोस्त से अप्राकृतिक सेक्स संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो उसने उस पर हमला बोल दिया और पीटकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने 27 साल के युवक की शिकायत पर उसके 24 साल के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक ने दोस्त पर सेक्स के लिए दबाव डालने, मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी और पीड़ित दोनो ही मालाड की भेैंडी चॉल के रहने वाले हैं।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी सागर को छह महीने से जानता है। दोनो के बीच फेसबुक पर बातचीत हुई और फिर दोनों में दोस्ती हो गई। छह महीने से दोनो के बीच दोस्ती तल रही थी। युवक ने बताया कि सागर अक्सर अश्लील बातें करता था लेकिन उसने इसे कभी बहुत संजीदगी से नहीं लिया। बुधवार को सागर पीड़ित के घर आ गया और इधर-उधर की बातें करने लगा।

पहले चाय मांगी फिर..
युवक का कहना है कि सागर ने पहले तो उसको चाय पिलाने के लिए कहा। चाय पीने के कुछ देर बाद उसने शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इस पर युवक ने सागर की बात मानने से इनकार कर दिया तो वो भड़क गया और लोहे की रॉड से उसपर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पीड़ित युवक को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। युवक अभी भी अस्पताल में ही है।

युवक को सता रहा फिर से हमले का डर
युवक का कहना है कि इस बार तो वो बच गया लेकिन उसे डर है कि सागर उस पर फिर से हमला कर सकता है। पुलिस ने बताया है कि सागर के खिलाफ पुलिस में पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications