Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई: अंधेरी के ESIC कामगार अस्पताल में लगी आग, 6 की मौत, 147 लोग घायल

मुंबई। अंधेरी ईस्ट स्थित कामगार हॉस्पिटल में भीषण आग लगी है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 10 से 12 गाड़ियां मौजूद हैं। इसके बावजूद आग बुझाने में काफी दिक्कतें आ रही है। आग लगने के समय अस्पताल में काफी लोग मौजूद थे, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। इस आग में 6 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक महिला और पुरुष की मौत हुई है।घायलों की संख्या 140 से अधिक बतायी जा रही है। जिसमें कई डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। यहीं नहीं आग बुझाते समय एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार शाम ESIC कामगार अस्पताल के 9वीं मंजिल पर आग लग गई। अस्पताल में कुछ लोगों के फंसे होने सम्भावना।

प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि यह आग लगभग 4 बजे लगी। आग लगने के कारण अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है लेकिन आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि चौथे फ्लोर पर स्थित स्टोर रुम में लगी है। हॉस्पिटल में काफी लोगों के मौजूद होने के कारण दमकलकर्मियों ने इमारत की कांच तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। बचाव कार्य के दौरान दो महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से कूद पड़ी जिसमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

दमकल विभाग के मुताबिक, आग शाम करीब 4 बजे लगी। बचाव अभियान जारी है। 7 फायर इंजन, 5 जेट वैन, 2 क्विक रिस्पांस वैन, 3 स्पेशल एप्लायंस वैन समेत कई टीमें बचाव अभियान में लगी हैं।

इससे पहले मुंबई के घाटकोपर पश्चिम अमृत नगर स्थित रेखा बिल्डिंग में रविवार की सुबह आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, इमारत की पांचवी मंजिल के 504 नंबर फ्लैट में सुबह करीब चार बजे आग लगी थी। आग का कारण शॉट शर्किट बताया गया था।

जिस फ्लैट में आग लगी वह फ्लैट उत्तर भारतीय उद्योगपति व भाजपा नेता चंद्रशेखर आर शुक्ला का है। आग लगने के कुछ समय के बाद ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा सामना जलकर राख हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+