Mumbai Suicide Case: 90 साल की महिला ने अपने हाथों से चिता तैयार कर खुद को जलाया

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों से अपने लिए चिता बनाकर उस पर बैठकर खुद को जला लिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि अकेलेपन की वजह से जीवन से निराश हो बुजुर्ग ने खुदकुशी की है

Mumbai Suicide Case

मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों से अपने लिए चिता बनाकर उस पर बैठकर खुद को जला लिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि अकेलेपन की वजह से जीवन से निराश हो बुजुर्ग ने खुदकुशी की है। कल्लव दादु कांबले नाम की वृद्धा ने 13 नवंबर की रात को कोल्हापुर के बामनी गांव में खुद की चिता बनाकर उसमें बैठ गई।

वृद्धा अपने बेटे के घर के बगल में अकेली रहती थी। 13 नवंबर की शाम को उसी पोती खाना लेकर गई तो उन्होंने खाना खाया और सोने चली गई। अगले दिन सुबह जब उनकी पोती दूध लेकर अपनी दादी को देने गई तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। बच्ची ने जाकर अपने पिता को दरवाजा ना खुलने की बात बताई तो वृद्धा के बेटे ने मां के घर का दरवाजा तोड़ा और भीतर गया। भीतर देखा तो कमरे के बीच में राख और अधजले शरीर के अंग पड़े हुए थे।

घटनास्थल को देखते हुए पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला ने लकड़ी और कंडे इकट्टा करके पहले अपनी चिता तैयार की इसके बाद इसे जलाकर खुद इसमें बैठ गई। कोल्हापुर पुलिस के एसपी संजय मोहित ने भी पृथमदृष्टया इसे खुदकुशी का ही मामला बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+